मंगलवार, 15 दिसंबर 2009

सालोमन भारत श्रेष्ठ



२४वें फेडरेशन कप में छत्तीसगढ़ के बॉडी बिल्डर पी। सालोमन ने भारत श्रेष्ठ का खिताब जीत लिया। वे यह खिताब जीतने वाले छत्तीसगढ़ के पहले बॉडी बिल्डर हैं। इसी के साथ छत्तीसगढ़ के दो और खिलाडिय़ों ने कांस्य पदक जीते। इसके पहले सालोमन इसी साल भारत श्री भी बने थे।


लखनऊ में खेली गई इस स्पर्धा के बारे में १२ राज्यों के ४५ श्रेष्ठ खिलाडिय़ों के बीच हुए मुकाबले में अंतिम मुकाबला छत्तीसगढ़ के पी. सालोमन, कर्नाटक के एन. विश्वनाथन, जे. वर्गीस और उप्र के मो. इलियाज के बीच हुआ जिसमें सालोमन ने बाजी मारते हुए भारत श्रेष्ठ का खिताब जीत लिया। इसके पहले उन्होंने अपने सुपर टॉल ग्रुप में स्वर्ण पदक जीता था। इसके पहले इसी साल मुंबई में हुई ५६वीं राष्ट्रीय स्पर्धा में पी. सालोमन पहले पं. भारत श्री और फिर भारत श्री भी थे। छत्तीसगढ़ के दो खिलाडिय़ों राजकिशोर झा और सुमित चौधरी ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता। अब सालोमन का चयन भारतीय टीम में हो गया है और वे विश्व स्पर्धा में खेलने के लिए जाएंगे। उनसे वहां भी पदक जीतने की उम्मीद है। सालोमन पुलिस विभाग दुर्ग में कार्यरत हैं।

1 टिप्पणियाँ:

राजीव तनेजा 19 दिसंबर 2009 को 12:18 am बजे  

जानकारी के लिए शुक्रिया